फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का नया वनडे कप्तान, भारत को भी चौंकाएगा!

Tue, 31 Mar 2015 02:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुभवी क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक ने पहले ही ऐलान कर रखा था कि वह वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे और क्वार्टर फाइनल में उनकी टीम का सफर खत्म होने के साथ ही वनडे क्रिकेट से इस कप्तान की विदाई भी हो गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब मिस्बाह के उत्तराधिकारी के रूप में नए कप्तान की तलाश पूरी कर ली है। जिस नाम को बोर्ड ने तय किया है वह न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत को भी चौंका सकता है।

पाक को अब नए सिरे से वनडे टीम बनानी होगी क्योंकि वर्ल्ड कप के बाद न सिर्फ मिस्बाह ने संन्यास लिया बल्कि विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और यूनुस खान ने भी वनडे छोड़ दिया है। अब उसे नए कप्तान के साथ-साथ कुछ मैच जीताऊ खिलाड़ियों की तलाश करनी होगी।
विज्ञापन


जिस क्रिकेटर को पाक के नए वनडे कप्तान के रूप नियुक्त किया है वह आश्चर्यजनक रूप से वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं था और उसने अपना अंतिम वनडे 2 साल पहले भारत के खिलाफ खेला था।

वर्ल्ड कप में ही शामिल नहीं था यह बल्लेबाज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बल्लेबाज अजहर अली पाक के नए वनडे कप्तान नियुक्त किया है। खबरें यह भी हैं कि मिस्बाह-उल-हक और कोच वकार यूनुस अजहर अली को नया कप्तान बनाए जाने के पक्ष में थे। अजहर टीम में दो साल पहले सक्रिय थे। हालांकि वह डॉमेस्टिक क्रिकेट का हिस्सा रहे है। एक बल्लेबाज होने के साथ-साथ बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ उनके रिश्ते काफी मधुर हैं। टीम में उनकी जगह पक्की होना मुख्य कारण सिर्फ यही नहीं है। इसके पीछे दो साल पहले भारत के खिलाफ खेली गई पारी है।


अजहर का पाक कप्तान के रुप में चयन होना निसंदेह चौंकाने वाला है। क्योंकि वह हाल में खत्म हुए वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच जनवरी, 2013 में खेला है और वह भी कोलकाता में भारत के खिलाफ। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 14 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 41.09 ‌की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4 अर्धशतक लगाए हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब उनका नाम कप्तानी के लिए आया हो। 2010 में स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद भी उनका नाम कप्तान के लिए सामने आया था। उस समय वह सबसे आगे चल रहे थे लेकिन तत्कालीन पीसीबी चेयरमैन एजाज बट ने मिस्बाह के नाम पर मुहर लगा दी।

मौजूदा पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान के मुताबिक 30 साल के अजहर अली के पास कप्तानी करने का काफी अनुभव है। वह घरेलू क्रिकेट में लाहौर ईगल्स, लाहौर लायंस, सुई नार्दर्न गैस पाइपलाइन और बलुचिस्तान वारियर्स जैसी कई टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। वह पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। अजहर के अलावा वनडे कप्तान के लिए सोहैब मकसूद, फवाद आलम का भी नाम चल रहा था।

विकेटकीपर सरफराज अहमद को भी मिला तोहफा

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अजहर अली को टेस्ट में उपकप्तान भी नियुक्त किया है। कप्तान के तौर पर मिसबाह बने रहेंगे। जबकि शाहिद अफरीदी टी-20 के कप्तान पर काबिज है।

वर्ल्ड कप में आखिर के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चौंकाने वाले विकेटकीपर सरफराज अहमद को वनडे और टी-20 का उपकप्तान बनाया गया है। बोर्ड ने अपनी टीम कुछ और भी बदलाव करने के भी संकेत दिए है।

इसके अलावा राष्ट्रीय चयनसमिति के प्रमुख मोइन खान जो वर्ल्ड कप के दौरान कैसिनो में जाने के कारण टूर्नामेंट के बीच में ही वापस स्वदेश भेज दिया गया था उनकी जगह भी भरनी है। हारुन रशीद मोइन के बाद अगले चयनकर्ता बन सकते हैं। इस नई चयन समिति में रशीद के अलावा पूर्व पाक गेंदबाज कबीर खान, अफगानिस्तान टीम के कोच अजहर खान भी शामिल किए जा सकते हैं।

पाकिस्तान टीम का अगला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम अप्रैल-मई में बांग्लादेश का दौरा करना है। अप्रैल में टीम बांग्लादेश पहुंचेगी, जहां उसे पहले 3 वनडे फिर एक टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में उसे जल्द ही नए कप्तान का ऐलान करना होगा। पहला वनडे 17 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन

टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखेंगे मिस्बाह

दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा कि जब तक पीसीबी उनका उत्तराधिकारी तैयार कर नहीं लेता तब तक वह टेस्ट टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

40 वर्षीय मिस्बाह ने वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह टेस्ट क्रिकेट खेलना रखेंगे। पीसीबी में एक आधिकारिक सूत्र का कहना है कि पिछले हफ्ते लाहौर में जब मिस्बाह पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान से मिले थे तब मिस्बाह ने कप्तानी छोड़ने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन मिस्बाह को टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखने को कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें