फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में दिल्ली की कप्तानी करेंगे बदोनी, नीतीश की वापसी

Fri, 10 Oct 2025 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली और हैदराबाद के बीच 15 अक्तूबर से मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आयुष बदोनी दिल्ली टीम की कमान संभालेंगे, जबकि यश ढुल उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन
आयुष बदोनी - फोटो : Ayush Badoni-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। दिल्ली और हैदराबाद के बीच 15 अक्तूबर से मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आयुष बदोनी दिल्ली टीम की कमान संभालेंगे, जबकि यश ढुल उपकप्तान होंगे। वहीं, दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की चयन समिति की गुरुवार को बैठक हुई। 
विज्ञापन

टीम में नीतीश राणा की वापसी हुई है जो कुछ समय तक उत्तर प्रदेश की ओर से खेले थे। डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, चयनकर्ताओं ने 24 खिलाड़ियों का चयन इसलिए किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि हर मैच के दौरान चयन के लिए एक बड़ा पूल हमेशा उपलब्ध रहेगा। हालांकि, जब हम दिल्ली में घरेलू मैच खेलेंगे तो हम इसे घटाकर 15 कर देंगे।

डीडीसीए सचिव को अगले मैच में पंत के उपलब्ध रहने की उम्मीद
नीतीश राणा की वापसी पर शर्मा ने कहा, 'वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और चयनकर्ता उन्हें परखना चाहते थे। अगले मैच में हम ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।' बैठक में चयनकर्ता यशपाल सिंह, के भास्कर पिल्लई और मनु नायर के साथ-साथ मुख्य कोच सरनदीप सिंह, सीएसी सदस्य सुरिंदर खन्ना और डीडीसीए के अधिकारी अशोक शर्मा (सचिव) और अमित ग्रोवर (संयुक्त सचिव) भी शामिल हुए।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम: आयुष बदोनी (कप्तान), यश ढुल (उपकप्तान), अर्पित राणा, सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, रौनक वाघेला, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), नीतीश राणा, हिम्मत सिंह, आयुष दोसेजा, राहुल डागर, रितिक शौकीन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी (विकेटकीपर), वैभव कांडपाल, रोहन राणा, आर्यन राणा (फिटनेस हासिल करने पर)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें