टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के अलावा इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी खेली जा रही। दरअसल, काउंटी क्रिकेट में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल डरहम की तरफ से खेल रहे हैं। वार्विकशर और डरहम के बीच खेले गए इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने कुछ अजीबोगरीब तरीके से बल्लेबाज को आउट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, हुआ यूं कि अक्षर पटेल की गेंद पर बल्लेबाज रायन साइडबॉटम ने शॉट जड़ा और गेंद शॉर्ट लेग पर गई। गेंद शॉर्ट लेग पर तैनात फील्डर के हेलमेट पर लगी और फिर वापस आकर गेंदबाज अक्षर पटेल के हाथ में चली गई और इस कदर बल्लेबाज को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। क्रिकेट इतिहास में अब तक ऐसा विकेट शायद किसी भी गेंदबाज ने नहीं लिया होगा।
बता दें कि इस वीडियो को पहले काउंटी चैंपियनशिप ने शेयर किया, जिसके बाद आईसीसी ने भी इस वीडियों को शेयर किया है। अक्षर ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए। वही, दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए। हालाँकि, यह मैच ड्रॉ हो गया।