फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: 'रोहित महान खिलाडियों में से एक, उनका विकेट मिलना बड़ी सफलता'

Sun, 10 Jan 2021 06:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि सिडनी टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट मिलना हमारी टीम के लिए एक बड़ी सफलता है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑफ स्पिनर नाथन लियोन पांचवें दिन टीम को मौजूदा श्रृंखला में 2-1 से आगे कर देंगे।

विज्ञापन


जीत के लिए 407 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 98 रन बना लिए थे। शुभमन गिल (31) और रोहित (52) पहले विकेट के लिए 71 रन की अच्छी साझेदारी की लेकिन अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

रोहित वन-डे के सर्वकालिक महान खिलाडियों में से एक
लैंगर ने दिन के खेल के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'रोहित को मैदान से बाहर देखना हमारे लिए राहत की बात है। वह हमारे लिए बहुत बड़ा विकेट है क्योंकि हम जानते हैं कि वह एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। हम जानते हैं कि वह वन-डे के सर्वकालिक महान खिलाडियों में से एक है, ऐसे में अगर वह मैदान में होता तो रन तेजी से बनते।'
विज्ञापन


पांचवें दिन पिच ज्यादा स्पिन मिलेगी
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने उम्मीद जताई कि पांचवें दिन ये पिच ज्यादा स्पिन मिलेगी, जिससे उनकी टीम का काम आसान होगा। उन्होंने कहा, 'हमने पूरे टेस्ट में देखा है कि पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही है। गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए लेकिन हम वास्तव में कड़ी मेहनत करने जा रहे हैं, हमारी कोशिश दबाव बनाए रखने की होगी और उम्मीद है कि नाथन लियोन कल ज्यादा स्पिन हासिल करने में सफल रहेंगे।'

आखिरी दिन लियोन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी
उन्होंने कहा, 'हम बस वही करते रहेंगे जो हम कर रहे हैं। थोड़ा सा असमान्य उछाल है, उम्मीद है कि कल भी हमारे लिए यह काम करेगा।' कोच ने कहा कि मैच के आखिरी दिन लियोन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, 'पिच से गेंद थेड़ी स्पिन हो रही है। वह काफी धीमी है। मैंने सभी खिलाड़ियों को खासकर लियोन को इस बारे में आज सुबह बताया था।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उसने पहली पारी में भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला, शायद दूसरी पारी में किस्मत का ज्यादा साथ मिले। वह बड़ी भूमिका निभाएगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें