फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: इन पांच भारतीय 'शेरों' ने कंगारुओं को किया चारों खाने चित, बने मैच के हीरो

Sat, 05 Dec 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय टीम - फोटो : social media
टीम इंडिया ने शुक्रवार को कैनबरा में खेले गए पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से ऐसे पांच खिलाड़ी हैं, जिनके दम पर भारत ने कंगारुओं को किया चारों खाने चित...
विज्ञापन

2 of 6
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI
केएल राहुल
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 40 गेदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

विज्ञापन

3 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया की इस शानदार जीत में रविंद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। जडेजा ने 23 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की बेहतरीन पारी खेली। 

4 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
युजवेंद्र चहल
भारतीय पारी के दौरान अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की तेज गेंद रविंद्र जडेजा के सिर में लग गई, जिसके बाद चहल को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया। चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
टी नटराजन
टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। उन्हेंने डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क के विकेट लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर ने काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर्स में केवल 16 रन खर्च किए। वहीं, बल्लेबाजी में सुंदर ने सात रनों का योगदान दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें