फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में अश्विन ने छुआ 20000 का आंकड़ा, कुंबले जैसे दिग्गजों की विशेष लिस्ट में हुए शामिल

Mon, 28 Dec 2020 05:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉक्सिग डे टेस्ट में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेहद खास उपलब्धि हासिल की। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अश्विन ने दूसरी पारी में 23 ओवर डाले और इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 20 हजार गेंदों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही वह अनिल कुंबले, कपिलदेव और विशन सिंह बेदी जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा गेंद डालने का रिकॉर्ड अनिल कुबंले के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 40,850 गेंदें डाली हैं। दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 28,580 गेंदें डाली हैं। वहीं, तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः कपिलदेव (27,740 गेंदे) और बिशन सिंह बेदी (21,364 गेंदे) काबिज हैं। 

बता दें कि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की जीत की प्रबल संभावना है। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 326 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 131 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था। वहीं, दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में जैसे-तैसे 133/6 रन ही बना पाई। अब वह भारत से सिर्फ 2 रन ही आगे है।
विज्ञापन

   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें