पर्थ टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा। मैच सेशन-दर-सेशन पलटता रहा। कभी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी होता तो कभी टीम इंडिया पलटवार करती। खेल की इस गर्माहट का असर दोनों कप्तानों के बीच भी देखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
virat kohli
भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सोमवार को मैच के चौथे दिन शाब्दिक जंग में उलझ गए। जिसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी।
विज्ञापन
3 of 9
टिम पैन
जसप्रीत बुमराह के पारी के 71वें ओवर के दौरान दोनों कप्तान को एक दूसरे को कुछ कहते देखा गया। कोहली इस समय गेंदबाजी छोर के समीप क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। गफाने ने इसके बाद हस्तक्षेप किया।
4 of 9
विराट कोहली
पेन ने कोहली से कहा, 'तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था। तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो।' गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'बहुत हो गया, बहुत हो गया।' उन्होंने कहा, 'चलो खेल खेलो। तुम लोग कप्तान हो। टिम तुम कप्तान हो।'
विज्ञापन
5 of 9
tim paine
पेन ने जवाब दिया, 'हम सिर्फ बात कर रहे हैं। हम कोई अपशब्द नहीं कह रहे... विराट खुद को शांत रखो।' कोहली ने इसके बाद कुछ कहा जिसे माइक्रोफोन पर सुना नहीं जा सका। कुछ गेंद बाद दोनों एक बार फिर एक दूसरे से सीना टकराने के करीब पहुंच गए थे जब पेन रन पूरा कर रहे थे और कोहली उनके सामने आ गए।
विज्ञापन
6 of 9
virat kohli
कोहली को इसके बाद स्क्वैयर लेग अंपायर कुमार धर्मसेना के सामने अपना पक्ष रखते हुए देखा गया। हालांकि इसके बाद लंच के ठीक बाद मोहम्मद शमी की गेंद पर पेन आउट हो गए. लेकिन पेन को वापस पवेलियन भेजने के लिए कैच लपकने वाले हाथ कप्तान विराट के थे। उन्होंने कैच पकड़कर पेन को वापस भेजा और फिर एक बार पेन से कुछ कहा।
विज्ञापन
7 of 9
टिम पैन
हालांकि इसके बाद पेन ने भी कुछ कहा और वो मैदान छोड़कर चले गए। पूर्व टेस्ट गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने 'एसईएन' रेडियो पर कहा, 'मुझे लगता है कि यह संकेत हैं कि कोहली ने अपना धैर्य खोना शुरू कर दिया है।'
8 of 9
संजय मांजरेकर
- फोटो : Cricket Highlights
भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी कोहली के बर्ताव से खुश नहीं दिखे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने हालांकि कहा कि दोनों कप्तानों के बीच शब्दों के आदान प्रदान पर उन्हें कोई परेशानी नहीं है और अब तक सीमा नहीं लांघी गई है।
मैच के तीसरे दिन भी इन दोनों के बीच नोकझोंक देखी गई थी। दरअसल बल्लेबाजी के वक्त पेन के विकेट को लेकर विराट ने बेहद हल्के अंदाज में कहा कि अगर यहां बल्लेबाज ने गड़बड़ी की है तो सीरीज 2-0 हो जाएगी। विराट की स्लेजिंग पर टिम पेन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जीतने से पहले बल्लेबाजी तो कर लो।