फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: विराट के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे सफल कप्तान बनने का मौका, धोनी का रिकॉर्ड दांव पर

Wed, 25 Nov 2020 02:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू होने में अब सिर्फ गिनती के ही कुछ दिन बाकी हैं। दोनों तरफ के खिलाड़ी इसके लिए अभ्यास में जोर शोर से जुटे हुए हैं। कोरोना काल में दोबारा से पटरी पर लौटने के क्रम में भारतीय टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है, ऐसे में विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए यह दौरा बेहद अहम है। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया अपना पिछला प्रदर्शन दोहराना चाहेगी जब उसे 2-1 से सीरीज में जीत मिली थी। हालांकि इस बार मेहमान टीम के सामने पिछले बार की तुलना में कड़ी चुनौती और ज्यादा मजबूत टीम होगी। ऐसे में टीम की सफलता के लिए कप्तान कोहली का प्रदर्शन अधिक मायने रखेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कप्तानी के सवालों के बीच विराट के पास इस बार कप्तान के रूप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। बतौर कप्तान विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 17 में से 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं। विराट को धोनी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए तीन जीत की दरकार है। 

4 of 5
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत प्रतिशत सबसे अच्छा है। वे इस मामले में सबसे बेहतर भारतीय कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का जीत प्रतिशत जहां 64.70 का है वहीं धोनी ने 40 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि विराट के लिए इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप कर धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करना बेहद कठिन होगा।  उनके सामने इस बार ज्यादा खतरनाक और मजबूत टीम है, जिसे हराने के लिए टीम इंडिया को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा और अपना बेस्ट देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें