फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने बाद मैदान पर लौटेगी विराट सेना, ऑस्ट्रेलिया में होगी अग्निपरीक्षा, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Wed, 25 Nov 2020 05:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs aus (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लोहा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। सीरीज शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन बाकी है और इसके बाद डेढ़ महीने के दौरे की शुरुआत हो जाएगी। भारतीय टीम को सबसे पहले यहां 27 तारीख से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इसके बाद इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज में उतरना है। 

विज्ञापन


कोरोना के खतरे की वजह से दोनों टीमों को पूरी सीरीज बायो सुरक्षा घेरे के अंदर खेलनी है। टीम इंडिया को आईपीएल में इस नए माहौल का अनुभव हो चुका है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी इंग्लैंड दौरे पर इसका अनुभव किया था। ऐसे में अब दोनों टीमों के लिए उनका प्रदर्शन अधिक मायने रखेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के पास 7वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का मौका है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले हार का बदला लेने को बेताब होगी।

आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के बीच होने वाले महामुकाबले से जुड़े कुछ आंकड़ों और रिकॉर्ड पर और समझते हैं कि कौन किसपर कितना भारी है।

विज्ञापन

आमने-सामने का रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 12 एकदिवसीय श्रृंखलाओं का आयोजन हुआ है। इसमें दोनों ही टीमों ने छह-छह बार सीरीज अपने नाम की है।  दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 140 वनडे मुकाबले खेले गए है। इसमें भारतीय टीम ने 52 में जीत दर्ज की है और 78 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। 

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम ने यहां 51 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 13 में जीत और 36 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।।

सचिन सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर अभी भी सबसे आगे हैं। सचिन ने 71 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने नौ शतक और 15 अर्धशतकों की मदद से 3077 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 40 मैचों में आठ शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 2208 रन बनाए हैं। इस लिस्ट के टॉप-5 में मौजूदा 16 सदस्यीय भारतीय टीम से सिर्फ कप्तान कोहली और ओपनर शिखर धवन ही मौजूद हैं। कोहली ने 40 वनडे में 1910 तो धवन ने 27 मैच में 1145 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

कपिल देव के नाम सर्वाधिक विकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अभी कपिल देव ही सबसे आगे हैं। कपिल ने 41 मैचों में 45 विकेट चटकाए हैं। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं अजित अगरकर जिन्होंने 21 मैचों में 36 विकेट हासिल किए हैं। शीर्ष पांच भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में फिलहाल कोई भी मौजूदा टीम से नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें