केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले तीन विश्व कप में विकेटकीपिंग करना चाहूंगा: राहुल
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के सीमित ओवरों के इस उपकप्तान ने कहा कि मौका मिलने पर वह अगले तीन विश्व कप में विकेटकीपिंग करना चाहेंगे। राहुल ने कहा, ‘मेरे विकेटकीपिंग करने से टीम संयोजन में मदद मिलती है और मुझे भी यह पसंद है। मौका मिलने पर मैं तीनों विश्व कप में विकेटकीपिंग करना चाहूंगा।’
यह पूछने पर कि क्या टीम प्रबंधन ने उनसे इस बारे में बात की है, उन्होंने कहा, ‘मुझसे कुछ कहा नहीं गया है और हम एक टीम के रूप में इतनी आगे का नहीं सोच रहे हैं। विश्व कप अहम है लेकिन हर टीम और देश के लिए दीर्घकालिन रणनीति होती है।’
कर्नाटक के इस स्टायलिश बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोचता हूं। अगर मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा तो हमारे पास अतिरिक्त गेंदबाज और बल्लेबाज को उतारने का मौका होगा।