फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: इन पांच कारणों के चलते टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज, हर दांव जा रहा खाली

Sun, 29 Nov 2020 06:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। लगातार दोनों मैच गंवाकर टीम इंडिया एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 से पिछड़ चुकी है। सिडनी में खेले गए दोनों वनडे में भारतीय टीम की कई कमजोरियां उजागर हुई जिसके लिए उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है। आइए जानते हैं टीम इंडिया की हार के पांच प्रमुख कारण।
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

खराब फील्डिंग:
पिछले मैच की तरह इस बार भी टीम इंडिया की फील्डिंग बेहद निम्न स्तर की रही। रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और मोहम्मद शमी ने आसान कैच छोड़े। जडेजा जैसे विश्व स्तरीय फील्डर ने 43.1 ओवर में लाबुशेन का आसान कैच छोड़ा फिर उस बल्लेबाज ने 61 गेंद में 70 रन पीट दिए। हालांकि श्रेयस अय्यर ने एक जबरदस्त थ्रो से डेविड वार्नर को रनआउट किया, वरना स्कोर 400 भी पार हो सकता था।

विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराहल - फोटो : ट्विटर

गेंदबाज फेल:
गेंदबाजों का फेल होना जारी है। भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने में फेल हो रहे हैं तो रन भी जमकर लुटा रहे हैं। पहले वनडे में 374 रन लुटाने के बाद आज 389 रन दे डाले। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी पावरप्ले में विकेट नहीं निकाल पा रहे। भारतीय गेंदबाज पिछले पांच से अधिक मुकाबलों में पावरप्ले में विकेट निकालने में फेल रहे हैं। यही वजह है कि अब एक कैलेंडर वर्ष में पहले विकेट के लिए सबसे खराब औसत के साथ गेंदबाजी करने वाली टीमों में भारत केन्या, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसे देशों से भी ऊपर पहुंच गया है। युजवेंद्र चहल फिर से महंगे साबित हुए और विकेट के लिए तरसते दिखे, इनके अलावा नवदीप सैनी सिर्फ रन लुटाने वाले गेंदबाज बनकर रह गए हैं। आज तो वे अपने कोटे के 10 ओवर भी नहीं फेंक पाए और सात ओवर में ही 70 रन लुटा दिए।

4 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC

ओपनिंग जोड़ी असफल:
पिछले दोनों ही मैच में भारत 350+ का लक्ष्य साध रहा था, लेकिन रोहित शर्मा की गैरमौजदूगी में जिस विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद थी, उसकी कमी देखी गई। यह सलामी जोड़ी कमजोर नजर आ रही है। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत के बाद साझेदारी को बड़ी करने में फेल हो रहे हैं। जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई ओपनर शतक तक पहुंच रहे हैं उसके उलट धवन और मयंक में से कोई भी अपनी पारी वहां तक नहीं पहुंचा पा रहा। अच्छी नींव में जिस तरह नंबर तीन पर आने वाले स्टीव स्मिथ लगातार दो शतक ठोक चुके हैं वैसा प्रदर्शन विराट नहीं कर पा रहे। उनपर दबाव साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

5 of 6
हर्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
छठे गेंदबाज की कमी:
हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, बावजूद इसके उन्होंने दूसरे वन-डे में गेंदबाजी की। यह भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी एक साल पहले हुई पीठ की सर्जरी के बाद अबतक मैच में गेंद नहीं थाम पाया था। भले ही हार्दिक ने अपनी टीम के दबाव में आने पर गेंदबाजी की जिसमें एक अच्छा ओवर भी डाला, लेकिन यह टीम की सेहत के लिए कतई अच्छा नहीं। ऑस्ट्रेलिया भारत की इस कमजोरी को समझ चुका है और छठे गेंदबाज को टारगेट कर अपनी योजना बनाता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए जो काम ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और आज मोजेज हेनरिक्स करते दिखे, जडेजा को छोड़कर टीम में कोई वैसा खिलाड़ी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
केएल राहुल के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव:
शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल से ओपनिंग न करवाना विराट की एक बड़ी भूल है। राहुल की पसंदीदा जगह ओपनिंग है और उस स्थान पर उनका खेल और निखर जाता है। सिर्फ यही नहीं विराट की कप्तानी कुछ और कारणों के चलते भी सवालों में है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के जम जाने के बाद उनके पास कोई ठोस योजना नजर नहीं आती जिसके लिए धोनी पहचाने जाते थे। भारतीय गेंदबाजों की धुनाई होती रहती है और कप्तान सिर्फ देखते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें