फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: कप्तान रहाणे का ऐतिहासिक शतक, 72 साल बाद MCG में दोहराया गया करिश्मा

Sun, 27 Dec 2020 12:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@BCCI
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए उन्होंने मुश्किल में फंसी टीम को उबारा और 195 गेंदों का सामना करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। अपनी पारी के साथ ही उन्होंने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण साझेदारियां भी की। रहाणे ने हनुमा के साथ 52, ऋषभ पंत के साथ 57 और रविंद्र जडेजा के साथ अब तक 104 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। इन सबके अलावा मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@BCCI
रहाणे मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में इस दशक में शतक में लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1999 में बतौर कप्तान यहां शतक लगाया था।
विज्ञापन

3 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
वह अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली के नाम रही है।

4 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
रहाणे बतौर कप्तान टेस्ट में शतक लगाने वाले 12वें खिलाड़ी हैं. वहीं वह एमसीजी में दो शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इस ऐतिहासिक मैदान पर वीनू मांकड़ ने दो शतक लगाया था। रहाणे ने 72 साल बाद यह करिश्मा दोहराया है, उन्होंने जहां 2014 और अब 2020 में एमसीजी पर शतक लगाया वहीं मांकड़ ने साल 1948 में दो बार शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

5 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
अजिंक्य मेलबर्न में बतौर कप्तान टेस्ट शतक लगाने वाले चौथे एशियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले 1964 में हनीफ मोहम्मद, 99 में तेंदुलकर और 2004 में मोहम्मद यूसुफ ने यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंजिक्य रहाणे - फोटो : social Media
रहाणे ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एमसीजी में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। उनके अब अपने करियर में किसी भी अन्य स्थान की तुलना में मेलबर्न के मैदान में अधिक टेस्ट रन हो गए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें