फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी T-20 सीरीज से बाहर, चोट नहीं परिवार बनी वजह

Sun, 06 Dec 2020 10:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : ट्विटर @BCCI
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण भारत के खिलाफ पूरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से हट गए हैं। यह 30 वर्षीय तेज गेंदबाज पीठ और पसलियों में हल्की चोट के कारण तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेला था, लेकिन शुक्रवार को कैनबरा में पहले टी-20 का हिस्सा था।
विज्ञापन

2 of 4
मिचेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर
पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की 11 रन की हार के दौरान स्टार्क ने दो विकेट चटकाए थे। स्टार्क शनिवार को सिडनी पहुंचे थे, लेकिन परिवार के सदस्य की बीमारी की बात पता चलने पर जल्द ही टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

3 of 4
मिचेल स्टार्क - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बयान में कहा, ‘दुनिया में कोई चीज परिवार से महत्वपूर्ण नहीं है और मिचेल के साथ भी ऐसा ही है। मिचेल को जितना भी समय चाहिए हम उसे देंगे और जब भी उसे लगेगा कि उसके और उसके परिवार के लिए सही समय है तो टीम में उसका स्वागत करेंगे।’
विज्ञापन

4 of 4
मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा और तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रमश: रविवार और मंगलवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एडीलेड में पहला दिन-रात्रि टेस्ट 17 दिसंबर से होगा और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्टार्क दोबारा कब टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें