तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ने मेहमान भारत पर 66 रन की विशाल जीत हासिल की। टॉस जीतकर कंगारुओं ने निर्धारित 50 ओवर में 374 रन बनाए। कप्तान आरोन फिंच और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा। डेविड वार्नर अर्धशतक बनाकर आउट हुए तो बीच में ग्लेन मैक्सवेल ने भी आतिशी पारी खेली। जवाब में भारतीय पारी 308/8 ही बना पाई।
खराब शुरुआत के बावजूद भारत ने 300 रन का आंकड़ा जरूर पार कर लिया, लेकिन मैच का नतीजा, ऐसा होने जा रहा जिसकी चाहत कप्तान कोहली को कभी नहीं होती।
आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रवींद्र जडेजा से अब आतिशी पारी की उम्मीद होगी। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 273/6 रवींद्र जडेजा (18) और नवदीप सैनी (15)
42 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 257/6 रवींद्र जडेजा (15) और नवदीप सैनी (3)
90 रन पर खेल रहे हार्दिक अपने करियर के सर्वोच्च स्कोर पर पहुंच गए। अब पांड्या के तीन सबसे बड़े स्कोर ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हो गए।
एडम जंपा ने धवन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करवाई। पांड्या के साथ मिलकर 128 रन की बेहतरीन साझेदारी करने वाले धवन ने 86 गेंदों में 74 रन बनाए। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 231/5 हार्दिक पांड्या (82) और रवींद्र जडेजा (1)
32 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 218/4 शिखर धवन (67) और हार्दिक पांड्या (77)
अब यह खेल टी-20 मुकाबले की तरह हो चुका है। 120 गेंदों में 167 रन चाहिए, लेकिन इस साझेदारी को अंत तक खेलना होगा। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 20/84 शिखर धवन (59) और हार्दिक पांड्या (75)
28 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 190/4 शिखर धवन (58) और हार्दिक पांड्या (58)
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 180/4 शिखर धवन (53) और हार्दिक पांड्या (54)
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/4 शिखर धवन (41) और हार्दिक पांड्या (31)
11 रन का ओवर बड़ा ओवर। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128/4 शिखर धवन (35) और हार्दिक पांड्या (21)
टीम इंडिया की उम्मीदें अभी भी धूमिल नहीं हुई है। भले ही उसके चार विकेट गिर चुके हो, लेकिन शिखर धवन और हार्दिक पांड्या अगर क्रीज पर जम जाए तो ऑस्ट्रेलिया की जीत आसान नहीं होगी।
ऑलराउंड क्षमता के चलते टीम में जगह बनाने वाले हार्दिक पीठ की दर्द से परेशान हैं, चोट से वापसी के बाद उन्होंने आईपीएल में भी गेंदबाजी नहीं की थी, ऐसे में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज मनीष पांडेय भी प्लेइंग इलेवन के दावेदार हैं।
आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल आउट हो गए। एडम जंपा की फुल टॉस गेंद पर उन्होंने अपना विकेट फेंका। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/4 शिखर धवन (32) और हार्दिक पांड्या (1)
भारत यहां तक 13.1 ओवर में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 19 ओवर लगे थे।
विराट कोहली को तीसरी गेंद में निपटाने के बाद पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर भी आउट। नए बल्लेबाज अय्यर दो गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। ओवर से कुल चार रन और दो बड़े विकेट।
हेजलवुड की गेंद पर आरोन फिंच का जबरदस्त काम। बैक ऑफ ए लैंथ गेंद में विकेट खोया। 21 गेंद में 21 रन बनाकर आउट।
महज एक रन पर खेल रहे विराट कोहली का कैच छूटा।
भारत का पहला विकेट गिरा। जोश हेजलवुड ने 17 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे मयंक अग्रवाल को चलता किया। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/1 शिखर धवन (20) और विराट कोहली (1)
भारत की ठीक वैसी ही शुरुआत, जिसके उसे दरकार थी। मयंक अग्रवाल रोहित शर्मा की कमी महसूस नहीं होने दे रहे। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0 शिखर धवन (20) और मयंक अग्रवाल (22)
भारत की अच्छी शुरुआत। मयंक अग्रवाल ने लगातार दो चौके मारे। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 32/0 शिखर धवन (14) और मयंक अग्रवाल (9)
11 गेंदों के पहले ओवर में पैट कमिंस ने 20 रन लुटाए। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/0 शिखर धवन (9) और मयंक अग्रवाल (2)
374 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की पारी शुरू हो चुकी है।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आज से पहले दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सर्वाधिक 334 रन का लक्ष्य पाया है। 2011 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 334/8 का स्कोर बनाया था।
तीनों ही बार चेज मास्टर विराट के बल्ले ने उगला रन
66 गेंदों में 105 रन की शतकीय पारी का अंत। आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी को मिली सफलता। कुल तीसरा विकेट लिया।
कप्तान आरोन फिंच के बाद पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी खुद को साबित किया। सीरीज के पहले मैच में धुआंधार शतक। सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे। यह उनके करियर का 10वां शतक और सिडनी में सेंचुरी मारने वाले तीसरे बल्लेबाज। 49 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 368/5 स्टीव स्मिथ (101) और एलेक्स कैरी (17)
नवदीप सैनी की भारत को मैच में वापसी करवाने की कोशिश। 46 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 336/5 स्टीव स्मिथ (85) और एलेक्स कैरी (1)
19 गेंदों में 45 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी का अंत। मोहम्मद शमी ने बनाया शिकार। 45 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 330/4 स्टीव स्मिथ (81) और मार्नस लाबुशाने (2)
43 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 302/3 स्टीव स्मिथ (73) और ग्लेन मैक्सवेल (27)
10 ओवर के कोटे में युजवेंद्र चहल ने महज एक विकेट लेकर 89 रन लुटा दिए। स्पैल की आखिरी छह गेंद तो ऑस्ट्रेलियाई पाारी का सबसे महंगा ओवर रहा। मैक्सवेल ने दो छक्के और एक चौका मारा। कुल 21 रन दिए।
भारत यहां से मैच में वापसी करता हुआ। पिच हिटिंग के लिए भेजे गए स्टोइनिस को पहली ही गेंद में शून्य के स्कोर पर चहल ने चलता किया। आईपीएल में फेल हुए ग्लेन मैक्सवेल नए बल्लेबाज। 41 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 272/3 स्टीव स्मिथ (70) और ग्लेन मैक्सवेल (1)
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। नौ चौके और दो छक्के के बूते फिंच ने 124 गेंदों में 114 रन बनाए। बुमराह ने उन्हें विकेट के पीछे राहुल द्वारा लपकवाया। 40 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 264/2 स्टीव स्मिथ (63)
39 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 252/1 आरोन फिंच (102) और स्टीव स्मिथ (63)
स्टीव स्मिथ समय के साथ और निखरते जा रहे हैं।
स्टीव स्मिथ अब रंग में नजर आ रहे हैं। 37वें ओवर में जडेजा को तीन चौके लगाए तो अगले ही ओवर में शमी को भी लगातार दो बाउंड्री लगाई।
36 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 214/1 आरोन फिंच (97) और स्टीव स्मिथ (30)
भारत को जडेजा ने दूसरी सफलता दिलाई थी। 32.4 ओवर में रवींद्र जडेजा ने 15 रन बनाकर खेल रहे स्मिथ को पगबाधा आउट किया, लेकिन DRS में फैसला बदल गया। 33 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 194/1 आरोन फिंच (91) और स्टीव स्मिथ (19)
30 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 169/1 आरोन फिंच (81) और स्टीव स्मिथ (4)
25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 134/0 आरोन फिंच (61) और डेविड वार्नर (59)
23वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर दो रन चुराते हुए वार्नर ने 54 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 126/0 आरोन फिंच (61) और डेविड वार्नर (51)
पिछली आठ पारियों में वार्नर-फिंच की भारत के खिलाफ सझेदारियां
49 गेंदों में आरोन फिंच ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर पचासा पूरा किया।
18वां ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल के ओवर की दूसरी गेंद पर आरोन फिंच ने छक्का मारा। ऑस्ट्रेलिया की पारी का पहला छक्का। लॉन्ग ऑन पर आए इस सिक्सर से ओवर में कुल 13 रन बने।
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 76/0 आरोन फिंच (36) और डेविड वार्नर (34)
यह लगातार चौथा मैच है, जब भारतीय गेंदबाज पहले पावरप्ले में विकेट नहीं झटक पाए।
10वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे। पहले विकेट के लिए यह अच्छी साझेदारी साबित हो रही है। कोई भी भारतीय गेंदबाज अबतक प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया।
कप्तान फिंच ने जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर यह कीर्तिमान बनाया, उन्हें 126 पारी लगे।
छह ओवर में स्कोर 32/0 था, तब भारत ने अपने नए गेंदबाज नवदीप सैनी को आक्रमण पर लगाया, लेकिन पहली ही गेंद पर चौका खाया। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 37/0 आरोन फिंच (22) और डेविड वार्नर (13)
आरोन फिंच ने बल्लेबाजी का फैसला लिया है