फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कौन कहता है कमजोर है ऑस्ट्रेलियाई टीम'

Tue, 19 Mar 2013 11:35 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत से लगातार तीन टेस्ट हारने के बाद ज्यादातर क्रिकेट जानकार ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब तक की सबसे कमजोर बता रहे हैं वहीं भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ऐसा नहीं मानते हैं।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, कौन कहता है कि ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान टीम भारत का दौरा करने वाली सबसे कमजोर टीम है। यह कमजोर नहीं अनुभवहीन है।'

सुनील गावस्कर ने कहा, 'सीरीज के तीनों मैच में भारत का शानदार प्रदर्शन काबिले तारिफ है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन को कमजोर नहीं कह सकते हैं। शायद यह भारत दौरे पर आने वाली सबसे अनुभवहीन ऑस्ट्रेलियाई टीम है। अनुभवहीनता उनके खिलाफ जा रही है।'

गावस्कर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि विरोधी टीम का आंकलन करना असंभव है। विरोधी जो भी टीम उतारते हैं आपको उसके खिलाफ खेलना होता है और भारतीयों ने यही किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं नहीं समझता कि हमें इस पर गौर करना चाहिए कि यह सबसे कमजोर या मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम है। जीत जीत होती है जैसे कि शतक शतक होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय पिछले तीन टेस्ट मैचों में जिस जज्बे के साथ खेले, मैं समझता हूं कि हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें