ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए मार्श वनडे कप में एक बड़ा हादसा हो गया। कैरोन रोल्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में एश्टन एगर खून से लथपथ हो गए।
दरअसल, हुआ यूं कि एश्टन एगर ने अपने भाई वेस एगर का कैच लपकने के लिए मिड ऑन की तरफ भागे, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक कर दोनों आखों के बीच टकराई। इसके बाद उनके नाकों से खून आने लगा और उनका पूरा चेहरा खून से लथपथ हो गया।
इसके बाद एगर तुंरत मैदान पर गिर गए। वहीं, गेंदबाजी कर रहे झाय रिचर्डसन ने मेडिकल टीम को तुरंत इशारा कर बुलाया। उनके भाई वेस एगर भी उनके पास दौड़कर आए। बता दें कि गेंद इतनी तेजी से आई कि एगर का सनग्लासेस भी टूट गया।
बता दें कि एगर को ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट फील्डर माना जाता है। हालांकि, एश्टन के भाई वेस एगर ने कहा, 'वह गिर गए और उनका सनग्लासेस भी टूट गया। डॉक्टर उसे टांके लगाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसे प्लास्टिक सर्जन पर छोड़ देगा। मैं जरा-सा भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, लेकिन शुक्र है कि वह ठीक हैं।'