फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पैरी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में सभी को पीछे छोड़ बनाया कीर्तिमान

Mon, 07 Oct 2019 11:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिस पैरी - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वे अब वनडे में सबसे कम मैचों में 3000 रन बनाने और 150 विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही पीछे छोड़ दिया है। पैरी ने मात्र 110 मैचों में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं में ये उपलब्धि हासिल करने वाली वे इकलौती क्रिकेटर हैं। हालांकि पुरुषों में कई खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है लेकिन सबसे तेज के मामले में पैरी सबसे आगे निकल गईं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ellyse Perry
पुरुषों में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन सबसे आगे हैं और उन्होंने ये कारनामा 119 मैचों में किया है। शाकिब के बाद इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ ने 129 मैच, दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर ने 132 मैच, पाकिस्तान के इमरान खान ने 143 मैच और ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने 149 मैचों में ये कारनामा किया था।

4 of 5
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
एलिस पैरी ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में ये शानदार रिकॉर्ड बनाया और वनडे में 3000 रन और 150 विकेट लेने वाली पहली और इकलौती महिला क्रिकेटर बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
28 वर्षीय पैरी ने अब तक 110 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 शतक और 27 अर्धशतक के साथ 3017 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 24.23 की औसत से 151 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/22 है।

पैरी ने टी-20 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 मैचों में 1101 रन बनाए हैं और 106 विकेट भी निकाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें