ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। टी-20 और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने जहां कैमरून ग्रीन नामक युवा खिलाड़ी को मौका दिया है वहीं 33 वर्षीय ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स को तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
भारत के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज सिडनी और कैनबरा में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक खेली जाएगी। वहीं इसी जगह पर टी-20 सीरीज 4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक खेली जाएगी।