फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने जताई इच्छा, कहा- टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेना चाहता हूं

Fri, 20 Nov 2020 12:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nathan lyon - फोटो : File
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने एक बड़ा लक्ष्य बना लिया है। उन्होंने कहा है कि वे अब टेस्ट में 500 से अधिक विकेट अपने नाम करना चाहते हैं। लियोन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण खेल से दूर रहने के कारण उन्हें टेस्ट क्रिकेट के रोमांच की कमी खली लेकिन साथ ही वह मानते हैं कि इस ब्रेक ने उनके इस प्रारूप में 500 से ज्यादा विकेट हासिल करने के जोश को फिर से जगा दिया है।

विज्ञापन


लियोन ने फॉक्सस्पोर्ट्स से कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मैं बेहतर हो रहा हूं और मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया के लिए काफी योगदान कर सकता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से 500 और इससे ज्यादा विकेटों पर मेरी नजर है।’

बता दें कि लियोन 100 टेस्ट खेलने से महज चार मैच दूर हैं और उन्होंने अब तक 390 विकेट अपने नाम कर लिए हैं जो किसी आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट हैं। वे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में 100 टेस्ट तक पहुंचने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे और ऐसा अगले साल के शुरू में ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें