फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कंगारुओं को लगा बड़ा झटका, कप्तान स्मिथ सीरीज से बाहर

Sat, 07 Oct 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
steven smith
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ रांची में शनिवार को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले जोरदार झटका लगा है। दरअसल, कप्तान स्टीव स्मिथ चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं। खबरे आ रही हैं कि स्मिथ भारत के खिलाफ होने वाले तीन टी 20 मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ की जगह ऑलराउंडर मार्कस स्टोनिस को टीम में जगह दी गई है। स्टीव स्मिथ को इलाज के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है। यह फैसला ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा शनिवार सुबह लिया गया। स्मिथ की अनुपस्थिती में डेविड वॉर्नर टीम का नेतृत्व करेंगे।

पढ़ेंः- सहवाग ने कहा, टीम इंडिया करेगी टी-20 में कंगारुओं का 3-0 से क्लीन स्वीप

बता दें कि अभ्यास सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज को स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया प्रबंधन को राहत महसूस हुई जब डॉक्टर ने स्मिथ को फिट घोषित किया और पहले टी 20 में खेलने के लिए हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में संपन्न पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब दोनों टीमों के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी 20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। शनिवार को सीरीज का पहला मैच रांची में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें