फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर जानसन को एमसीसी की मानद सदस्यता

Mon, 19 Aug 2019 10:50 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mitchell Johnson
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जानसन को क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


क्लब ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ छूटे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रविवार को यह घोषणा की। एमसीसी ने अपने ट्विटर पेज पर भी लिखा, 'एमसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज मिशेल जानसन को क्लब की मानद आजीवन सदस्यता सौंपने की घोषणा की है।' 

जानसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 73 टेस्ट मैचों में 28.40 की औसत से 313 विकेट लिए। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से वह अभिभूत हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2005 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण किया था और एक दशक तक खेलने के बाद 2015 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ऑस्ट्रेलिया की 2007 और 2015 की विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य रहे। जानसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 153 वनडे में 239 विकेट और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 विकेट लिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें