फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने सीरीज से पहले कंगारू टीम को किया आगाह, 'घायल शेर' भारत से बचकर रहने कहा

Tue, 05 Nov 2024 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी बार टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से भारत के लिए काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसकी काफी आलोचना हो रही है। भारत अब इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले कंगारू टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया का आगाह किया है। हेजलवुड का मानना है कि न्यूजीलैंड से सीरीज में करारी हार से भारत का आत्मविश्वास डगमगा गया होगा, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में आक्रामकता से वापसी कर सकती है। 
विज्ञापन

भारत को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में हुआ नुकसान 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी बार टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से भारत के लिए काफी जरूरी है। घरेलू धरती पर हार न केवल भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे बुरे दौर में से एक है, बल्कि इससे रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की अगले साल के डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की संभावनाओं को भी करारा झटका लगा है। भारतीय टीम लंबे समय तक डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से उसने अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया और वह दूसरे स्थान पर खिसक गया। 
विज्ञापन

हेजलवुड ने भारत को बताया 'घायल शेर'
हेज़लवुड ने कहा,भारत घायल शेर की तरह वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध होगा। सीरीज शुरू होने पर ही हमें पता चलेगा की चीजें कैसे आगे बढ़ रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार से भारत का आत्मविश्वास कुछ डगमगाया होगा। उसके कुछ खिलाड़ी यहां खेल चुके हैं लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिनको यहां खेलने का अनुभव नहीं है। इसलिए वह पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं होंगे कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में किस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यह परिणाम निश्चित रूप से हमारे लिए अच्छा होगा।

हेजलवुड ने कहा, हम इस सीरीज के लिए तैयार हैं। यह सीरीज हमारे लिए काफी मायने रखती है। जब भी हम भारत के खिलाफ खेलते हैं तो वह एशेज में खेलने जैसा होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक बड़ी संख्या में मैच देखने के लिए आएंगे और टीवी रेटिंग भी बहुत ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें