फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को दोबारा खड़ा करने वाला यह कप्तान टेस्ट टीम में जगह बनाने को तरस रहा

Thu, 26 Sep 2019 05:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान आरोन फिंच हाल में एशेज सीरीज के दौरान शीर्ष क्रम की विफलता देखने के बाद फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। भारत के खिलाफ पिछली गर्मियों में तीन टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज वह केवल 97 रन जोड़ पाए थे, जिससे इस 32 साल के खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया था। तब उन्हें लगा था कि वापसी का मौका शायद उनके हाथ से निकल गया।
विज्ञापन

2 of 4
एशेज सीरीज - फोटो : social Media
इंग्लैंड के खिलाफ डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस और कैमरन बैनक्रॉफ्ट सभी विफल रहे, जिससे अब फिंच एक और मौके की तलाश में हैं। फिंच ने कहा कि उनकी योजना आगामी घरेलू शेफील्डशील्ड सत्र में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की है ताकि वह नवंबर से पाकिस्तान और न्यू जीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज से पहले चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकें।
विज्ञापन

3 of 4
आरोन फिंच - फोटो : ट्विटर
फिंच ने बुधवार को 'एसईएन' स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए शायद फिर से टेस्ट टीम में वापसी करने का अच्छा मौका है।' उन्होंने कहा, 'निश्चितरूप से मैं कोशिश करूंगा और कुछ रन जुटाऊंगा। यही मेरी योजना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसा नहीं होगा। मैं इससे भी सहज हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
aaron finch
ब्रिसबेन में 21 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले फिंच को अपनी टीम विक्टोरिया के लिए चार शेफील्ड मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें