बेहरनडॉर्फ ने कहा, ‘यहां अच्छे प्रदर्शन से वास्तव में मुझे मदद मिल सकती है। मेरा सबसे मजबूत पक्ष नई गेंद को स्विंग कराना और कुछ विकेट लेना है, इसलिए ऐसा करने में सक्षम होना और चयनकर्ताओं के दिमाग में यह बात रखना कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, मेरे लिए अच्छा है। उम्मीद है कि इससे मैं दावेदार बना रहूंगा।’