फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ती जा रही मुश्किलें, विश्व कप के शुरुआती चरण में हिस्सा नहीं ले पाएगा ये गेंदबाज

Mon, 02 Feb 2026 02:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर हुए और अब टीम के एक और अनुभवी तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के शुरुआती दौर के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 विश्व कप के शुरुआती मैचों के लिए टीम के साथ नहीं जाएंगे। हेजलवुड चोट से उबर रहे हैं और इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने सोमवार को यह जानकारी दी है। वहीं, नाथन एलिस, टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल कोलंबो पहुंच चुके हैं। डोडेमेड ने कहा कि ये खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में खेलने हैं शुरुआती मैच
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण में अपने चार मैच श्रीलंका में खेलेगा। कंगारू टीम अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में सिडनी में रहेंगे। सीन एबोट ट्रेवल रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाएंगे। हेजलवुड चोट के कारण 2025-26 एशेज सीरीज से भी बाहर रहे थे। डोडेमेड ने यह नहीं बताया कि हेजलवुड कब से खेल सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रारंभिक दौर के मुकाबले 20 फरवरी को खत्म होंगे। टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा।

कमिंस भी हो चुके हैं बाहर
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह बेन ड्वारशुइस शामिल किए गए हैं। डोडेमेड ने कहा कि एबोट एलिस के बैकअप के तौर पर टीम के साथ हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में शामिल है जिसमें ओमान, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और श्रीलंका भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहेनमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें