फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: इंग्लैंड ने विदाई मैच में ऑस्ट्रेलिया के ख्वाजा को दिया सम्मान, गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत

Thu, 08 Jan 2026 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला। इस दौरान इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते इंग्लैंड के खिलाड़ी - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के दौरान अपना विदाई मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बड़ा सम्मान दिया। इंग्लैंड टीम के इस व्यवहार की काफी प्रशंसा हो रही है और सभी लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। पांचवें टेस्ट मैच के अंतिम दिन जैसे ही ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए उतरे, इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया और तालियां बजाकर ख्वाजा को सम्मान दिया। 
विज्ञापन

स्टोक्स से मिलाया हाथ 
स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद ख्वाजा मैदान पर उतरे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उनकी आखिरी पारी रही। ख्वाजा भी खुद को मिले इस सम्मान से अभिभूत हुए और उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से हाथ मिलाया। ख्वाजा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सिडनी टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच होगा। हालांकि, अपने विदाई टेस्ट मैच में ख्वाजा बड़ी पारी नहीं खेल सके और छह रन बनाकर आउट हुए। आउट होने के बाद जब ख्वाजा पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे तो उन्होंने ग्राउंड को चूमा और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। 
 

ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा को दी विजयी विदाई 
ख्वाजा के लिए अच्छी बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टेस्ट मैच पांच विकेट से जीतकर पांच मैचों की एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम की। मैच के बाद ख्वाजा ने अपने करियर का आखिरी मैच जीतने और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलने पर आभार व्यक्त किया। ख्वाजा ने कहा, इसका बहुत महत्व है। इसमें बहुत मेहनत लगी है, बहुत लंबा समय लगा है। क्रिकेट का खेल कितना शानदार है यह तो कमाल की बात है। मेरी बस एक ही इच्छा थी, जीतना। एशेज का समापन जीत के साथ करना। इससे ज्यादा मुझे कुछ और नहीं चाहिए। हालांकि मैं मैदान पर जाकर रन बनाना और विजयी रन बनाना चाहता था, लेकिन मैं बस इस आखिरी जीत के लिए आभारी हूं और अपने साथियों के साथ जश्न मनाना चाहता हूं।
विज्ञापन

किस तरह खुद पर रखा नियंत्रण?
खुद पर नियंत्रण रखने के बारे में बात करते हुए ख्वाजा ने कहा, यह बहुत मुश्किल था। मैं शांत दिखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इस तनावपूर्ण टेस्ट मैच में मुझे अपनी भावनाओं पर काबू रखना बहुत कठिन लगा। मैंने अपने पूरे करियर में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की क्षमता पर गर्व किया है। मैंने विपक्षी टीम या किसी और को ज्यादा कुछ नहीं बताया। मुझे ध्यान केंद्रित करना बहुत मुश्किल लगा। यहां तक कि पहली पारी में भी मुझे लय में आने में कठिनाई हुई और आज भी। मेरा पूरा करियर, खासकर करियर का आखिरी दौर, प्रक्रिया, प्रक्रिया और प्रक्रिया पर ही आधारित रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें