फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pat Cummins Marriage: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने की शादी, नौ महीने पहले बने थे पिता

Mon, 01 Aug 2022 05:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैट कमिंस ने बेकी बॉस्टन के साथ शादी की है। शादी के बाद उन्होंने फोटो भी शेयर की है। उनके साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कमिंस और बॉस्टन नौ महीने के बच्चे के पिता हैं। 
 
विज्ञापन
पैट कमिंस औऱ बेकी बॉस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बेकी बॉस्टन के साथ शादी कर ली है। कमिंस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा "जस्ट मैरिड"। कमिंस की इस फोटो में डेविड वॉर्नर ने कमेंट करते हुए लिखा "बधाई हो साथी"। कमिंस की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी उनको शुभकामनाएं दी। कमिंस और बेकी बॉस्टन नौ महीने पहले ही एक बच्चे के माता-पिता बने थे, जिसका नाम अल्बी है।
विज्ञापन


कमिंस आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में नजर आए थे। श्रीलंका में यह सीरीज एक-एक की बराबरी पर छूटी थी। कमिंस ने इस सीरीज में सिर्फ दो विकेट लिए थे और 47 रन बनाए थे। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज में उन्होंने आठ विकेट लिए थे और बल्ले से 39 रन बनाए थे। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रैट ली ने भी कमिंस को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। 

टेस्ट टीम में नंबर एक गेंदबाज हैं कमिंस
पैट कमिंस टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज हैं। वो दूसरे स्थान पर काबिज अश्विन से 49 प्वाइंट्स आगे हैं। वहीं, टेस्ट में ऑलराउंडर रैंकिंग में कमिंस सातवें स्थान पर हैं। वो वेस्टइंडीज के कायल मेयर्स और न्यूजीलैंड के कॉलिन डे ग्रांडहोम और काइल जेमीसन से आगे हैं। कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज जिताई थी। इसके बाद पाकिस्तान जाकर पाकिस्तान की टीम से टेस्ट सीरीज जीती। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज ड्रॉ रही। 

पैट कमिंस को टिम पेन के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में उनका शुरुआती रिकॉर्ड शानदार है। कमिंस उन चुनिंदा तेज गेंदबाजों में हैं, जो अब तक बतौर कप्तान सफल रहे हैं। क्रिकेट के इतिहास में अधिकतर सफल कप्तान बल्लेबाज रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें