फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान पहुंची, 2009 के बाद पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर होंगी नजरें

Mon, 17 Feb 2025 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

ऑस्ट्रेलिया टीम का लाहौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया टीम के पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सोमवार को पाकिस्तान पहुंच गई है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान गत चैंपियन भी है जिसने 2017 इंग्लैंड में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले सत्र में भारत को हराकर खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया टीम ग्रुप बी में है। 
विज्ञापन

ग्रुप बी में शामिल है ऑस्ट्रेलिया 
ऑस्ट्रेलिया टीम का लाहौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया टीम के पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल हैं। टीम का नेतृत्व स्टीव स्मिथ करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक्स पर लिखा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए लाहौर पहुंच गई है। वे 22 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेंगे।

अभ्यास मैच नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया 
टीम दो समूह में पाकिस्तान पहुंची। पहले समूह में कप्तान स्टीव स्मिथ, कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य शामिल थे जो दुबई के रास्ते कोलंबो से पाकिस्तान पहुंचे। दूसरा समूह भी कोलंबो से दुबई होते हुए लाहौर पहुंचा जिसमें 15 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के दो अतिरिक्त सदस्य शामिल थे। हाइब्रिड मॉडल समझौते के अनुसार अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाले भारत की तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगी क्योंकि वे हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की वनडे सीरीज में खेलकर यहां आए हैं। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया अपना दूसरा मैच 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा, जबकि 28 फरवरी को फिर से गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला खेलेगा।

2009 से ऑस्ट्रेलिया ने नहीं जीता है टूर्नामेंट
ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में लगातार दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, लेकिन तब से वह इस टूर्नामेंट की विजेता नहीं बन सकी है। स्मिथ की अगुआई वाली टीम की नजरें इस आईसीसी टूर्नामेंट में अपने खिताबी सूखे का अंत करने की होगी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें