फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, करारी हार के बाद अब ICC ने ठोका भारी जुर्माना

Tue, 29 Dec 2020 02:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत के खिलाफ आठ विकेट से मिली करारी हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लगा है। मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में धीमी गति से ओवर रेट बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यही नहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम को चार अंकों का नुकसान भी हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल टिम पेन की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकेने पर आईसीसी के मैच रैफरी डेविड बून की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई टीम पर यह जुर्माना लगाया गया है। 
 


आईसीसी ने बयान में कहा, ‘खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहित के नियम 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़ा है, खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’
विज्ञापन


बयान के अनुसार, ‘इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खेलने के हालात के नियम 16.11.2 के अनुसार टीम पर प्रत्येक कम ओवर फेंकने के लिए दो अंक का जुर्माना लगाया जाता है। नतीजतन, आस्ट्रेलिया के कुल अंकों से चार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक काट दिए गए।’

आईसीसी ने कहा, ‘पेन ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’








बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया (0.766) जीते हुए प्रतिशत अंकों के आधार पर अभी शीर्ष पर चल रहा है जबकि उसके बाद भारत (0.722) और न्यूजीलैंड (0.625) का नंबर आता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें