ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए देश के क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लैंगर को 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद टीम की संस्कृति को बदलने और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों का सम्मान हासिल करने की कवायद के तहत मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए देश के क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लैंगर को 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद टीम की संस्कृति को बदलने और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों का सम्मान हासिल करने की कवायद के तहत मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनका अनुबंध जून में समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
लैंगर ने कहा, "मैं कभी (अपने भविष्य को लेकर) व्यग्र नहीं रहा। विश्व कप से पहले और एशेज से पहले हमें बेहतर तैयारियों का मौका नहीं मिला था। इसलिए यह कोई संयोग नहीं है। हमारे दो मिशन थे विश्व कप जीतना और फिर एशेज जीतना। इतनी छोटी अवधि में यह हासिल करना बहुत बड़ा प्रयास है। हम इससे वास्तव में बहुत संतुष्ट हैं, बहुत खुश हैं। हमें वास्तव में इन उपलब्धियों पर गर्व है। हम सभी ने कहा था कि एशेज के बाद हम इस पर बात करेंगे। इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इस पर बातचीत शुरू हो जाएगी। इस पर बात करने के लिए बहुत कुछ है।"
गौरतलब है कि लैंगर की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से विश्व क्रिकेट में अपनी खोई हुई जगह और प्रतिष्ठा हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया ने लैंगर की कोचिंग में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इसके बाद इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया।