फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच बोले- मुझे मांकडिंग पसंद नहीं, अपनी बल्लेबाजी पर किया बड़ा खुलासा

Sat, 15 Oct 2022 04:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने कहा है कि उन्हें मांकडिंग पसंद नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फॉर्म में वापसी के लिए उन्होंने अपनी तकनीक में भी बदलाव किया है। 
 
विज्ञापन
एरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। इस बीच मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने कहा है कि उन्हें मांकडिंग पसंद नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर क्रीज से आगे निकल रहे थे। ऐसे में मिशेल स्टार्क ने चेतवानी देकर उन्हें छोड़ दिया और मांकडिंग की कोशिश नहीं की। 
विज्ञापन


इस मैच के बाद फिंच ने कहा कि ‘‘चेतावनी मिलने के बाद अगर नहीं माने तो यह सही है। वैसे मुझे यह पसंद नहीं है। कोई भी इसे देखना नहीं चाहता क्योंकि इससे बल्ले और गेंद से प्रदर्शन की बजाय इसी पर चर्चा होने लगती है।’’

Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 में रचा इतिहास, एशिया कप जीतकर मिताली के बराबर पहुंचीं
विज्ञापन

‘मांकड़िंग’ के जरिए गेंदबाज दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को रन आउट कर सकता है। भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर प्रचलित मांकड़िंग पर लगातार चर्चा हो रही है। इंग्लैंड में पिछले महीने वनडे सीरीज के दौरान भारत की दीप्ति शर्मा ने चार्लोट डीन को इसी अंदाज में आउट किया था। चार्लोट के आउट होने की वजह से इंग्लैंड मैच हार गया था और भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। 

एमसीसी ने मांकड़िंग को रन आउट के रूप में मान्यता दी है, लेकिन बटलर भी इस तरीके से आउट किये जाने के पक्ष में नहीं हैं।

Women's Asia Cup: महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को पांचवीं बार धोया, सातवीं बार जीता खिताब

विश्व कप से पहले तकनीकी बदलाव कर रहे हैं फिंच
खराब फॉर्म से जूझ रहे फिंच ने कहा कि वह टी20 विश्व कप से पहले अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव कर रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में 25 रन ही बना सके। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा‘‘ टी20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के लिये जोखिम भी है और पुरस्कार भी। आक्रामक खेलकर आप टीम को अच्छी शुरूआत दिला सकते हैं लेकिन यह हमेशा रणनीति के अनुरूप नहीं रहता। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। लंबे समय तक टी20 क्रिकेट खेलने पर उतार चढ़ाव तो आते ही हैं। मैंने कुछ तकनीकी बदलाव किये हैं और विश्व कप के लिये पूरी तरह से तैयार हूं।’’

टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 22 अक्तूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड से होगा। फिंच ने कहा कि उनके पास काफी संतुलित टीम है। उन्होंने कहा ‘‘सिर्फ 11 खिलाड़ी ही विश्व कप नहीं जीतते, सभी 15 खिलाड़ियों का योगदान होता है। हमारे पास काफी संतुलित टीम है। टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में कई मैच विनर हैं।’’

IND vs PAK: मैच नहीं आपस में इस बारे में बात करते हैं भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, रोहित-बाबर ने किया खुलासा
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया ने पिछली तीन में से दो टी20 सीरीज गंवाई हैं, लेकिन फिंच ने कहा कि महत्वपूर्ण बात सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा ‘‘सही समय पर अच्छा प्रदर्शन जरूरी है। पिछले प्रदर्शन पर विश्लेषण करने का कोई फायदा नहीं। टीम में सभी को अपनी भूमिका पता होनी चाहिये और उसके अनुरूप प्रदर्शन करना जरूरी है।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें