फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 2023 विश्व कप के लिए अभी से योजना बनाने में लगे हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच

Fri, 26 Jun 2020 02:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवर टीम के कप्तान आरोन फिंच भले ही कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से ही क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हो, लेकिन वह लगातार खेल के बारे में सोच रहे हैं और उन्होंने भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के लिए अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी- 20 विश्व कप होने की संभावना क्षीण हैं जबकि भारत के पास 2021 चरण की मेजबानी के अधिकार हैं। भारत को 2023 में 50 ओवर के विश्व कप की भी मेजबानी करनी है और फिंच को लगता है कि यह समय उप महाद्वीपीय परिस्थितियों के लिए तैयारी करने का है।

फिंच ने 'सेन रेडियो' से कहा, 'मैं क्रिकेट के प्रति जुनूनी हूं इसलिए इसके बारे में ही सोचता रहता हूं, विशेषकर कप्तान होने के नाते और आगामी टूर्नामेंट टी-20 विश्व कप है, जब भी इसका आयोजन होगा, और ये भी दो टूर्नामेंट हैं। इनके साथ मैं भारत में 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के बारे में भी सोच रहा हूं।'
विज्ञापन


भारत में 2023 विश्व कप के बारे में उन्होंने कहा, 'हम उसमें जीत हासिल करने के लिए योजना तैयार करने की प्रक्रिया में हैं, इन तीनों टूर्नामेंट में सफल होने के लिए हमें क्या करने की जरूरत होगी। 50 ओवर के खेल में 2023 विश्व कप से पहले काम करने की जरूरत है और इसलिए हम विस्तृत योजना बनाने में जुटे हैं कि हम उसे जीतने के बारे में कैसे सोचते हैं, भारत में किस तरह की टीम हमें चाहिए होगी।'

उन्होंने कहा, 'हम दो स्पिनरों को खिलाएंगे, क्या एक अतिरिक्त ऑलराउंडर चाहिए होगा।' ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे सफल वन-डे टीम है, जिसने पांच विश्व कप खिताब अपनी झोली में डाले हैं और पिछली बार उन्होंने 2015 में अपनी सरजमीं पर ही हासिल किया था। 2019 में उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें