फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेलने का इच्छुक है ऑस्ट्रेलिया, लेकिन आड़े आ रही है ये चुनौती

Fri, 08 Jan 2021 04:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना लॉकडाउन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलना चाहती है।

विज्ञापन


स्मिथ ने कहा, 'जहां तक मेरी जानकारी है, हमारे लिए कुछ नहीं बदला है। हमें फैसले का इंतजार है। हम खिलाड़ी है और जहां बोला जाएगा वहां खेलेंगे। मगर यह तय है कि हम गाबा के मैदान पर खेलना चाहते हैं।' बता दें कि चौथे टेस्ट मैच ब्रिसबेन में कराने के लिए बेताब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड प्रांत की राजधानी में तीन दिन के नए लॉकडाउन के कारण परेशानियां बढ़ गई हैं। दरअसल, तय कार्यक्रम के मुताबिक, चौथा टेस्ट 15 जनवरी से गाबा में खेला जाना है।

फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच जारी है, जिसकी समाप्ति के बाद दोनों ही टीमों को तय शेड्यूल के मुताबिक 12 जनवरी को ब्रिस्बेन पहुंचना है। फिलहाल नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों को कड़ी पाबंदी के साथ एक दिन होटल के कमरे में ही रहना होगा। वहीं, स्थानीय सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर संक्रमण फैलता है तो वे लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकते हैं। फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिस्बेन के एक क्वारंटीन होटल का कर्मचारी ब्रिटेन के नए कोविड-19 स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया, जिसकी वजह से सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि क्वींसलैंड में उन लोगों के लिए साल दिन का क्वारंटीन अनिवार्य है, जो सिडनी से आ रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को दिन के खेल के बाद होटल के कमरों में ही रहना होगा। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मौखिक आश्वासन दिया है कि क्वीन्सलैंड सरकार के साथ एक समझौता हुआ है, जिसके मुताबिक खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ होटल के अंदर एक दूसरे से मिल सकते हैं। अगर चौथा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में नहीं हो पाता है तो फिर इस मैच का आयोजन सिडनी में ही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें