फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरा मैच जीता, दोनों टीमों के लेग स्पिनर ने किया कमाल, जंपा बने मैन ऑफ द मैच

Fri, 29 Oct 2021 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

श्रीलंका के खिलाफ मैच में सात विकेट की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार बन चुकी है। इस मैच में दोनों टीमों के लेग स्पिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार और पीयूष चावला ने इन गेंदबाजों की तारीफ की है। 
विज्ञापन
वनिंदू हसरंगा और एडम जंपा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 के 22वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को आसानी से सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 154 रन बनाए और यह लक्ष्य हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया को कोई दिक्कत नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 65 रन डेविड वॉर्नर ने बनाए। कप्तान एरॉन फिंच ने भी 37 रनों की पारी खेली। दुबई की पिच पर श्रीलंकाई गेंदबाज बेअसर साबित हुए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। वॉर्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए महज 6.5 ओवर में 70 रन जोड़े। इसी साझेदारी ने श्रीलंका के हौसले पस्त कर दिए थे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरु कुमार सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने तीन ओवरों में 48 रन लुटाए। वहीं वनिंदू हसरंगा ने अच्छी गेंदबाजी की और 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज भले ही संघर्ष करते नजर आए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। खासतौर पर लेग स्पिनर एडम जंपा ने अपने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मिचेल स्टार्क ने भी 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

प्रवीण कुमार ने की जंपा और हसरंगा की सराहना
एडम जंपा की सराहना करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गेंदबाज़ प्रवीन कुमार ने कू करते हुए लिखा, "आस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा चले तो श्रीलंका के लिए हसारंगा .. बस फ़र्क़ इतना था कि जंपा ने श्रीलंका की अच्छी शुरुआत को ख़राब कर दिया वहीं .. हसारंगा कंगारुओं की अच्छी शुरुआत के बाद आए यानि देर कर दी मेहरबान आते आते वाली बात हो गई। जंपा ले उड़े मैन आफ दि मैच।"
विज्ञापन



लेग स्पिनर्स के मुरीद हुए पीयूष
पूर्व भारतीय गेंदबाज़ पीयूष चावला ने भी कू करते हुए लिखा "आस्ट्रेलिया ने लगातार अपना दूसरा मैच जीता और जंपा बने मैन आफ द मैच .. मेरे लिए इस मैच में दो लेग स्पिनर की शानदार गेंदबाज़ी देखना सबसे मज़ेदार पल रहा .. हसरंगा और जंपा अलग अलग शैली के लेग स्पिनर है पर दोनों ने बहुत प्रभावी गेंदबाज़ी की .. तीक्षणा का स्पेल भी मेरे लिए बहुत अच्छा रहा .. श्रीलंका शायद 20 रन कम बना पाया।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें