फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की लगातार 24वीं जीत: तीन मैच की श्रृंखला में न्यूजीलैंड का किया सूपड़ा साफ

Sun, 11 Apr 2021 11:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोनगानुई
विज्ञापन
एलिसा हीली
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां न्यूजीलैंड को 21 से हराकर इस प्रारूप में लगातार 24वीं जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। बारिश के कारण यह मैच 25-25 ओवरों का कर दिया गया।

विज्ञापन




ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर सात विकेट पर 149 रन बनाए। उसकी तरफ से एलिसा हीली ने 46 और बेथ मूनी ने 28 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से लीग कास्पेरेक ने तीन और ली ताहुहु ने दो विकेट लिए।



न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 128 रन ही बना पाई। उसने लगातार विकेट गंवाए। उसकी तरफ से सर्वाधिक स्कोर नौवें नंबर की बल्लेबाज तुहुहु (21) ने बनाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगान शट और जार्जिया वारेहाम ने दो-दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे में लगातार 24वीं जीत है जो महिला और पुरुष दोनों में रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें