नाथन लियोन
- फोटो : ट्विटर
लियोन ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'निश्चित तौर पर रोहित शर्मा अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए यह हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी लेकिन हम इसके लिए तरीका निकालने जा रहे हैं। हमें स्वयं को चुनौती देना पसंद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित को भारतीय टीम में किसके स्थान पर लिया जाता है, लेकिन हमारे पास रोहित के लिए रणनीति होगी और उम्मीद है कि हम शुरू में ही उस पर हावी होने में सफल रहेंगे।'