फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रिस लिन ने जड़ा 108 मीटर लंबा छक्का, फैन ने एक हाथ से लपका अद्भुत कैच

Thu, 22 Nov 2018 10:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर एक फिर क्रिस लिन ने तूफान ला दिया। लिन ने 20 गेंदों में 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 24 पर पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर पहुंचे क्रिस लिन ने ऐसा माहौल बनाया कि भारतीय गेंदबाज दशहत में आ गए तो स्टेडियम में मौजूद फैंस जमकर मैच का लुत्फ उठाने लगे।

VIDEO: क्रिस लिन ने जड़ा 108 मीटर लंबा छक्का, फैन ने एक हाथ से लपका अद्भुत कैच
विज्ञापन

2 of 5
लिन ने 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 20 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 108 मीटर लंबा छक्का निकला जिसे सब देखते ही रह गए। यह गगनचुंबी छक्का जैसे ही लिन के बल्ले से निकला उसे स्टैंड्स में मैच देख रहे एक फैन ने जबरदस्त अंदाज में लपक लिया।
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, कंगारू पारी का आठवां ओवर अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई दौरा कर रहे तेज गेंदबाज खलील अहमद लेकर आए। खलील ने उनके ओवर की चौथी गेंद पर खड़े-खड़े ऐसा गगनचुंबी शॉट मारा कि गेंद ग्राउंड पार करते हुए स्टैंड्स की ओर जाने लगी, जिसे दर्शकों के बीच बैठे एक फैन ने एक हाथ से लपक लिया।

वीडियो
 

 

4 of 5
इस ओवर में लिन ने खलील की जमकर पिटाई हुई। मेजबान टीम ने इस 21 रन बटोरे। जिसमें 3 छक्के 1 सिंगल आैर एक डबल का स्कोर रहा। लिन की पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया वर्षा से बाधित इस मुकाबले में 17 ओवर्स में 158/4 रन बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाद में डकवर्थ लुईस के आधार पर टीम इंडिया को 174 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी और चार रन से मैच गंवा बैठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें