फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के शॉट को गावस्कर ने बताया गैरजिम्मेदाराना, उप-कप्तान बोले- कोई पछतावा नहीं

Sat, 16 Jan 2021 04:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा - फोटो : social media
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा 74 गेंदो में छह चौको की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए। नाथन लियोन ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
दरअसल, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रोहित मिड-विकेट पर तैनात मिशेल स्टार्क के हाथों कैच थमा दिए और चलते बने। रोहित के इस शॉट को पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भड़क उठे और उनके इस शॉट को गैरजिम्मेदाराना शॉट बताया है। वहीं, रोहित ने कहा है कि मुझे उस शॉट को खेलने का कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Gavaskar
चैनल सात पर कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने कहा, 'क्यों? क्यों? क्यों? मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जब आप देख रहे हैं कि फील्डर पीछे लगा रखे हैं तो इस तरह का गैरजिम्मेदाराना शॉट क्यों खेला।' उन्होंने आगे कहा, 'आप इससे पहले की गेंदों पर चौके लगाते हैं और फिर इस तरह के शॉट पर आउट होते हैं। गावस्कर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'आप सीनियर खिलाड़ी हैं और इस तरह का शॉट खेलने पर आपको माफी नहीं मिल सकती है। आपने अपना विकेट तोहफे में दे दिया।'
 
 

4 of 5
नाथन लियोन - फोटो : social media
वहीं, रोहित ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आपके पास हमेशा एक योजना होती है और वास्तव में मुझे उस शॉट को खेलने का कोई पछतावा नहीं है। मैं हमेशा गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहता हूं। नाथन लियोन चतुर गेंदबाज है और उसने मुझे ऐसी गेंदबाजी की जिसमें मेरे लिए गेंद को कुछ ऊपर उठाना मुश्किल हो गया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे दो और चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि, बारिश के कारण दूसरे दिन तीसरे सेशन का खेल नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें