फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ कहलाए सिक्सर किंग

Tue, 15 Jan 2019 04:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एडिलेड के ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वन-डे को भारतीय टीम ने छह विकेट से अपने नाम किया। इस तरह तीन वन-डे मैच की सीरीज 1-1- से बराबर हुई। इस ऐतिहासिक जीत को रोहित शर्मा ने अपने लिए यादगार बना दिया।
विज्ञापन

2 of 6
दूसरे वन-डे में रोहित शर्मा हालांकि अर्धशतक से चूक गए, लेकिन जाते-जाते विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी 43 रन की पारी में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
299 रन के लक्ष्य का पीछे करने उतरी  उनके बल्ले से दो शानदार छक्के भी निकले और इसी के साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

4 of 6
सिडनी में खेले गए पहले वन-डे में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था जबकि इस मैच में तीनो फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 89 छक्के हो गए हैं। किसी भी एक देश के खिलाफ यह किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिडनी वनडे में रोहित शर्मा ने शाहिद आफरीदी के किसी एक टीम के खिलाफ वन-डे में लगाए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 64 छक्के लगाए जबकि आफरीदी के नाम श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्कों का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें