फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के 460वें खिलाड़ी से खासा प्रभावित हुए पोंटिंग, तारीफ में पढ़े कसीदे

Thu, 07 Jan 2021 04:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 5
विल पुकोवस्की - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले विल पुकोवस्की की खूब तारीफ की। बता दें कि पुकोवस्की टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 460वें खिलाड़ी बने।
 
विज्ञापन

2 of 5
विल पुकोवस्की - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
उन्होंने तीसरे टेस्ट के पहले दिन अपनी पहली पारी में 110 गेंदों में चार चौके की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पोंटिंग पुकोवस्की की इस पारी से खासा प्रभावित हुए और उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज विल पुकोवस्की की पारी से बहुत प्रभावित हुआ। उसमें गजब का उत्साह है। डेब्यू के समय टेस्ट क्रिकेट में उसके इस स्तर को देखना एक आशाजनक संकेत है।'
विज्ञापन

3 of 5
विल पुकोवस्की - फोटो : social media
पुकोवस्की ने लाबुशाने के साथ 104 रन की साझेदारी की और उन्होंने कहा कि इस सीनियर बल्लेबाज साथ बल्लेबाजी करना शानदार था। दरअसल, डेब्यू कर रहे इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से मिले दो जीवनदान मिले, लेकिन वे इन जीवनदानों को अच्छी पारी में नहीं बदल सके। पुकोवस्की को भारत की ओर से डेब्यू करने वाले नवदीप सैनी ने अपना शिकार बनाया। सैनी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।   

4 of 5
विल पुकोवस्की - फोटो : twitter@VicStateCricket
पुकोवस्की को पदार्पण करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बैगी ग्रीन कैप विक्टोरिया के उनके कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सौंपी। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘यह काफी विशेष था और मैं काफी भावुक था कि रॉनी (मैकडोनाल्ड) मुझे कैप दे रहे हैं। हमने काफी समय साथ बिताया है, वह विक्टोरिया में मेरे पहले कोच थे और किसी ऐसे व्यक्ति के साथ लम्हा साझा करना अच्छा था जिसके साथ मेरा करीबी संपर्क रहा है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। बारिश के कारण पहले दिन केवल 55 ओवर का ही खेल खेला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें