फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: पहले टी-20 में मिली हार अब यह स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हुआ बाहर

Sat, 05 Dec 2020 10:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

तीन मैच की टी-20 सीरीज के शेष दो मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में नाथन लियोन की एंट्री हुई है। टेस्ट स्पिनर लियोन को एश्टन एगर के स्थान पर शामिल किया गया है, जो चोटिल होकर पूरी टी-20 श्रृंखला से ही बाहर हो चुके हैं। दूसरी ओर युवा ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन भी टीम का साथ छोड़ चुके हैं। वह कल से शुरू हो रहे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया 'ए' की ओर से खेलते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


चोट नहीं छोड़ रही ऑस्ट्रेलिया का पीछा
टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर दूसरे एकदिवसीय में ही इंजर्ड हो गए थे, जिसके बाद वह अंतिम वन-डे, पूरी टी-20 सीरीज तक के लिए बाहर हैं। पहले टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। मिचेल स्टार्क भी चोट की वजह से आखिरी वन-डे नहीं खेले थे, हालांकि पहले टी-20 में उन्होंने वापसी की। मार्कस स्टोइनिस भी पहले वन-डे में चोटिल हुए। वहीं पैट कमिंस को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जिसके बाद ही मोजेज हेनरिक्स, मिचेल स्वैपसन और डार्सी शॉर्ट जैसे खिलाड़ियों को दल का हिस्सा बनाया गया।

आरोन फिंच भी संदेह
मनुका ओवल में शुक्रवार रात अपना कूल्हा चोटिल कर बैठे आरोन फिंच भी पूरी तरह फिट नहीं है, उनकी एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इंजरी पर अब तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कोई अपडेट नहीं दिया है। मैच के बाद कप्तान ने कहा था कि फिलहाल को इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं। अगर आरोन भी बाहर हो जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें