रेस्त्रां में बिल
- फोटो : ट्विटर
बताते चलें कि मेलबर्न में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांच क्रिकेटर्स को टीम से अलग कर दिया गया है। दरअसल, सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मेलबर्न में ही अभ्यास कर रही है। 1 जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे। प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। जिस रेस्त्रां में भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे, वहां से नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन ने वीडियो बनाकर या और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जहां से सारा विवाद शुरू हुआ।