फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, तीसरे टेस्ट से भी बाहर रह सकता है ये धाकड़ खिलाड़ी

Sun, 27 Dec 2020 03:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम - फोटो : पीटीआई
ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के धाकड़ खिलाड़ी डेविड वार्नर तीसरे टेस्ट से भी रह सकते हैं क्योंकि वह 100 फीसदी ठीक नहीं हुए हैं। जी हां, इस बात का खुलासा खुद टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने चैनल सात पर रिकी पोंटिंग से बात करते हुए कहा, खेल से एक दिन पहले हमने देखा कि वार्नर नेट्स में आराम से बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन ग्रोइन इंजरी के कारण वह अभी दौड़ने में उतने सक्षम नहीं दिखे।
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वार्नर - फोटो : social Media
लैंगर ने आगे कहा, 'कोई और अधिक पेशेवर नहीं है और वह हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विकेटों के बीच उनका दौड़ना, हर समय उनका मूवमेंट, इसलिए वह करीब आ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वह अच्छे से उबरेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
लैंगर ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह अच्छे से वापसी करेंगे, लेकिन यह समय बताएगा। बता दें कि वार्नर की अनुपस्थिति में जो बर्न्स को मौका दिया गया है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में शानदार जीत हासिल कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरे टेस्ट में अच्छी शुरुआत नहीं हुई है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें