डेविड और कैंडिस वॉर्नर
इस बीच वार्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट डाला है कि आप भी देखकर हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि ये क्या हो गया। जी हां, इस कंगारू बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड का गाना 'दिल लगा लिया है मैंने तुमसे प्यार करके' शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में वार्नर ने लिखा, 'कैंडिस यहां कौन है? मेरी पत्नी मुझे आज मारने वाली है।'