इंग्लैंड को तीसरा झटका नताली साइवर के रूप में लगा। साइवर को एलिसा पैरी ने महज 2 रन के स्कोर पर एलबीडब्लयू आउट कर क्रीज से चलता किया। इसी के साथ पैरी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए।
इंग्लैंड को चौथा और सबसे बड़ा झटका अपनी सुपरस्टार बल्लेबाज डेनियल वायट के रूप में लगा। 37 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाने वाली वायट को गार्डनर ने लैनिंग के हाथों कैच आउट करवाया।
लॉरेन विनफील्ड (6) और सर डंकले (0) के रूप में टीम को लगातार दो झटके लगे। विनफील्ड को वेरहम ने जहां एलबीडबल्यू आउट किया, तो वहीं डंकले को क्लीन बोल्ड कर डगाउट का रास्ता दिखाया।
एक छोर संभाल रही नाइट का साथ देने मैदान पर उतरी श्रबसोल (5) भी सस्ते में आउट होकर क्रीज से चलती बनी। उन्हें गार्डनर ने पैरी के हाथों कैच आउट करवाया। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट (25) संघर्षभरी पारी खेलने के बाद गार्डनर का शिकार हो गईं। इसके बाद श्रबसोल (6) को गार्डनर ने पैरी के हाथों कैच आउट करवाया। इंग्लैंड का आखिरी विकेट एक्लेस्टोन (4) के रूप में गिरा। उन्हें पैरी ने हेली के सहयोग से रन आउट करवाया।
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात करें तो एशले गार्डनर (3), जॉर्जिया वेरहम (2) और मेगन शट ने (2) विकेट चटकाए। इसके अलावा एलिसा पैरी ने एक विकेट हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए।
गौरतलब है कि टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया था।
जबकि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला सेमीफाइनल 71 रन से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल की यह जंग टी-20 महिला विश्व कप 2018 टाइटल का चैंपियन तय करेगी।
इस प्रकार है दोनों टीमें:
इंग्लैंड: बायमोंट, व्याट, साइवर, नाइट, विनफील्ड, जोन्स, श्रबसोल, डंकले, एक्लेस्टोन, हजेल, गॉर्डन
ऑस्ट्रेलिया: मूनी, हेली, गार्डनर, लैनिंग, विल्लानी, हेनेस, पेरी, मोलिनेक्स, किममिन्स, वेरहम, शट