फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens Ashes: ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के मैच में पार हुईं रोमांच की सारी हदें, अंत में हुआ वही जो कोई नहीं चाहता था

Sun, 30 Jan 2022 01:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच पहला एशेज टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच ने चार दिन में कई बार करवट बदली, लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत से एक विकेट दूर रह गई। वहीं इंग्लैंड 12 रन नहीं बना पाया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं, लेकिन मैच का नतीजा ऐसा निकला, जो कोई नहीं चाहता था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में कई बार इंग्लैंड का पलडा भारी था तो कई बार ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में दिखी। अधिकतर समय भी लगा कि मैच ड्रॉ हो सकता है और अंत में यही हुआ। हालांकि, दोनों टीमों में से कोई भी यह नहीं चाहती थी कि यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो, लेकिन मैच का नतीजा ऐसा रहा, जिससे कोई भी टीम खुश नहीं होगी। 
विज्ञापन


इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक विकेट की जरूत थी, लेकिन कंगारू टीम ऐसा नहीं कर पाई। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 12 रन बनाने थे और वो भी ऐसा नहीं कर पाए। 

कई बार पलटा मैच
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस मैच ने कई बार करवट बदली। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाकर पहली पारी घोषित की तब मैच में कंगारू टीम की पकड़ मजबूत थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 297 रन बनाए तो ऐसा लगा कि यह मैच ड्रॉ हो सकता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट जल्दी गंवाए तो लगा कि इंग्लैंड वापसी कर रहा है, लेकिन अंत में कंगारू टीम ने सात विकेट पर 216 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 257 रन का लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन


इसके जवाब में इंग्लैंड ने एक समय तीन विकेट पर 218 रन बना लिए थे और जीत के बेहद करीब लग रही थी, लेकिन इंग्लैंड ने 26 रन के अंतराल में छह विकेट गंवा दिए। 244 रन के स्कोर पर इंग्लैं के नौ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। वहीं इंग्लैंड जीत से 13 रन दूर था। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने रक्षात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की और अगले दो ओवरों में रन बनाने की कोई कोशिश नहीं की। इसके साथ ही मैच ड्रॉ हो गया। 

ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में काफी बेहतर खेल दिखाया। ओपनर हेन्स के 80, कप्तान लेनिंग के 93 रनों के अलावा ताहिला मैकग्रा ने 52 और गार्डनर 56 रन बनाए। इन चारों बल्लेबाजों के योगदान की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 337 रन बनाकर घोषित की। इंग्लैंड के लिए ब्रंट ने पांच और सिविर ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा श्रुबसोल को एक विकेट मिला। 

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 297 रन बनाए। कप्तान हेदर नाइट ने 168 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा इकेल्सटन ने 34 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसी पेरी ने तीन, सदरलैंड ने दो और बाकी सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। 

दूसरी पारी में इंग्लैंड का कमाल
पहली पारी में 40 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 12 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद मूनी और इलिसी पेरी ने पारी को संभाला। मूनी ने 63 और एलिसी पेरी ने 41 रन बनाए। इसके अलावा गार्डनर ने 38 और मैकग्राथ ने 34 रन बनाए। अंत में जॉनेसन ने छह गेंद में 14 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 216 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। अब मैच जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 257 रन का लक्ष्य था। 

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। चौथा विकेट गिरने तक टीम का स्कोर 218 रन पहुंच चुका था और इंग्लैंड जीत के बेहद करीब था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और आखिरी दो ओवरों में इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों को मैच बचाना पड़ा। इस पारी में इंग्लैंड के लिए सिविर ने 58, हेदर नाइट ने 48, सोफिया ने 45 रन बनाए। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज लॉरेन ने 33 और बेमाउंट ने 36 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए सदरलैंड ने तीन और एलना किंग ने दो विकेट लिए। वहीं पेरी, ब्राउन और मैकग्रा को एक-एक विकेट मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें