फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvPAK: पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर का धमाल, एडिलेड टेस्ट में जड़ा तिहरा शतक

Sat, 30 Nov 2019 12:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार तिहरा शतक जड़ा है। दूसरे दिन ही वॉर्नर ने दोहरा शतक भी पूरा किया था।पारी के 84वें ओवर में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर 260 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। वॉर्नर ने अपने करियर का यह दोहरा शतक जड़ा। वॉर्नर 81 टेस्ट मैचों में 23 शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

2 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वॉर्नर के लिए एशेज सीरीज किसी बुरे सपने की तरह रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच में उनके बल्ले से कुल 95 रन ही निकले थे। जबकि उस सीरीज में उनके ही साथ एक साल के बैन के बाद वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ के बल्ले से रनों की बारिश हुई थी। स्मिथ ने एशेज सीरीज में 700 से भी ज्यादा रन ठोक दिए थे। ऐसे में डेविड वॉर्नर पर टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने का भारी दबाव था।
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ खेली पिछली पांच पारियों में चार शतक लगा चुके हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने की सूची में डेविड वॉर्नर पांचवें पायदान पर आ गए हैं। वॉर्नर से आगे सुनील गावस्कर (33), एलिस्टेयर कुक (31), मैथ्यू हेडन (30) और ग्रीम स्मिथ (27) हैं।
विज्ञापन

4 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भी वॉर्नर ने बेहतरीन शतक जड़ा था। पहले टेस्ट में उन्होंने 154 रन की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर पिंक बॉल टेस्ट में कुल 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें