फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia T20 Captain: 31 साल का यह ऑलराउंडर बना ऑस्ट्रेलिया का नया टी20 कप्तान, अफ्रीकी दौरा होगा पहली चुनौती

Mon, 07 Aug 2023 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

Australia T20 Team for South Africa Tour: बिग बैश लीग के स्टार ऑलराउंडर एरॉन हार्डी,  पिछले सीजन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मैट शॉर्ट और आक्रामक तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का नाम शामिल है। वहीं, 2022 टी20 विश्व कप खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मिचेल मार्श को टी20 कप्तान बनाया गया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया है। एरॉन फिंच के रिटायरमेंट के बाद से यह पद खाली चल रहा था। फिंच पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप के बाद संन्यास का एलान किया था। तब से यह पद खाली था। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल नवंबर में पिछला टी20 मैच खेला था। तब से टीम ने कोई टी20 नहीं खेला है।
विज्ञापन


कप्तान मिचेल मार्श का पहला असाइनमेंट दक्षिण अफ्रीका का दौरा होगा, जहां टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच 30 अगस्त को डरबन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स ने इस दौरे के लिए टीम की घोषणा भी कर दी है। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी बिग बैश लीग के स्टार्स हैं।

विज्ञापन

एरॉन हार्डी

बिग बैश लीग के स्टार ऑलराउंडर एरॉन हार्डी, पिछले सीजन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मैट शॉर्ट और आक्रामक तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का नाम शामिल है। वहीं, 2022 टी20 विश्व कप खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है।

इनमें कप्तान मार्श के अलावा, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा शामिल हैं। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान करते हुए यह कहा है कि मार्श सिर्फ दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए कप्तान होंगे। मार्श फिंच के फुल टाइम रिप्लेसमेंट होंगे या नहीं, इसकी घोषणा नहीं की गई है।


स्पेंसर जॉनसन

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर शॉर्ट और हेड ओपनिंग करते दिख सकते हैं। इन दोनों ने पिछले साल पाकिस्तान के दौरे पर डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत की थी। वहीं, विकेटकीपिंग का जिम्मा जोश इंग्लिस संभालते दिखेंगे। मैथ्यू वेड को ड्रॉप किया गया है। इंग्लिस ने पिछले पांच महीने से कोई मैच नहीं खेला है। वहीं, लोअर ऑर्डर में मैक्सवेल, मार्श, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड जिम्मेदारी संभालेंगे। तेज गेंदबाजी का जिम्मा शॉन एबॉट और जेसन बेहरनडॉर्फ के अलावा स्पेंसर जॉनसन और नाथन एलिस पर होगा।

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेसन बेहरनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा
  • 30 अगस्त: पहला टी20 (डरबन)
  • एक सितंबर: दूसरा टी20 (डरबन)
  • तीन सितंबर: तीसरा टी20 (डरबन)
  • सात सितंबर: पहला वनडे (ब्लोमफोंटेन)
  • नौ सितंबर: दूसरा वनडे (ब्लोमफोंटेन)
  • 12 सितंबर: तीसरा वनडे (पोचेफस्ट्रूम)
  • 15 सितंबर: चौथा वनडे (सेंचुरियन)
  • 17 सितंबर: पांचवां वनडे (जोहानिसबर्ग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें