फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन ने कहा- गेंदबाजों ने बेनक्रोफ्ट से गलतफहमी दूर कर ली है

Thu, 20 May 2021 07:51 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में अब सब कुछ ठीक, टेस्ट कप्तान टिम पेन ने किया दावा
  • 2018 में गेंद से छेड़खानी मामले को लेकर टीम के गेंदबाजों के बीच हुआ था विवाद
विज्ञापन
टिम पेन (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा कि उनके गेंदबाजों ने कैमरन बेनक्रोफ्ट के साथ गलतफहमी दूर कर ली है जिन्होंने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि केपटाउन टेस्ट के दौरान सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को गेंद से छेड़खानी मामले की जानकारी थी ।

विज्ञापन


पेन ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘बार-बार यह मसला उठने से वे आजिज आ चुके हैं लेकिन उस टेस्ट का हिस्सा रहे सभी खिलाड़ियों को इससे गुजरना पड़ रहा है।' उन्होंने कहा, ‘अब सभी का मूड ठीक है। मुझे लगता है कि उन्होंने बेनक्रोफ्ट से बात कर ली है और गलतफहमी दूर हो गई है। अब सभी को यहां से आगे बढना चाहिए।’

पेन ने कहा ,‘हम सभी परिपक्व हैं और सभी ने एक दूसरे से संपर्क करके मामला सुलझा लिया है।’ इससे पहले पैट कमिंस समेत ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कहा था कि 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इससे पहले घटना में शामिल रहे गेंदबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट ने यह कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया था कि बाकी गेंदबाजों को इसकी जानकारी थी ।
विज्ञापन


कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन उस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी । उन्होंने अफवाहें फैलाने पर भी रोक लगाने की मांग की ।

बयान में कहा गया, ‘हमें अपनी ईमानदारी पर गर्व है। यह निराशाजनक है कि 2018 के केपटाउन टेस्ट को लेकर कुछ पत्रकारों और पूर्व खिलाड़ियों ने हमारी ईमानदारी पर शक किया।’

इसमें कहा गया, ‘हम कुछ तथ्यों की जानकारी फिर देना चाहते हैं। हमें नहीं पता था कि मैदान पर कोई पदार्थ लाया गया है और गेंद से छेड़छाड़ की गई है। हमें बड़ी स्क्रीन पर तस्वीर देखने के बाद ही पता चला।’ चारों गेंदबाजों ने कहा कि उन्होंने सबक ले लिया है और अब इस मामले से आगे बढ़ने की जरूरत है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें