फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्मिथ-वॉर्नर पर निर्भर होने से डूबी कंगारुओं की लुटिया, ऑस्ट्रेलिया स्वीकार करे अपनी गलती'

Tue, 08 Jan 2019 06:54 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत के हाथों पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज गंवॉने वाले ऑस्ट्रेलिया को अगर यह लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा तो यह उसका खुद के साथ मजाक होगा।

विज्ञापन


भारत की जीत के बाद वॉन ने डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम निलंबित स्मिथ और वॉर्नर की अनुपस्थिति के बजाय कई अन्य गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है।

वॉन ने लिखा है, 'अगर आप यह सोचते हो कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के चयन के लिये उपलब्ध होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी तो फिर आप गलत हैं। भारत के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, चयन और रणनीति सभी बेकार रही और ऑस्ट्रेलिया को स्वीकार करना होगा कि उसकी टीम अब बहुत अच्छी नहीं है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह सही है कि अपने दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बाहर होने से कोई भी टीम संघर्ष करेगी लेकिन स्मिथ और वॉर्नर को गंवॉना कमियों को छुपाने का बहाना नहीं है। भारत को पिछली गर्मियों में इंग्लैंड ने 4-1 से हराया था हालांकि मैच काफी करीबी रहे थे लेकिन अगर सिडनी में अंतिम दो दिन बारिश नहीं आती तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया होता।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें